फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   farmer leader Jagjit Singh Dallewal hunger strike at Khanauri border

जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी: 42वें दिन हालत नाजुक, बार-बार उल्टी से बोलने में परेशानी; सेहत की रिकवरी कठिन

Mon, 06 Jan 2025 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

डाॅक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल कई दिनों से ठीक तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उनका वजन ठीक से माप नहीं पा रहे हैं। उनका मसल मांस बिल्कुल खत्म हो चुका है, शायद ये दोबारा रिकवर नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
farmer leader Jagjit Singh Dallewal hunger strike at Khanauri border
जगजीत डल्लेवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन सोमवार को 42वें दिन भी जारी है। रविवार को डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल की हालत नाजुक है। उन्हें बार-बार उल्टी हो रही है। उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है। उनके लिवर, किडनी एवं फेफड़ों में खराबी आई है। डॉक्टरों ने कहा कि डल्लेवाल का अनशन खत्म भी हो जाए, तो भी इस बात का खतरा है कि शायद उनके सभी अंग सौ फीसदी काम न कर पाएं। उनकी सेहत की रिकवरी कठिन है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर तैनात डॉ. स्वयमान की टीम के डॉक्टरों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल कई दिनों से ठीक तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उनका वजन ठीक से माप नहीं पा रहे हैं। उनका मसल मांस बिल्कुल खत्म हो चुका है, शायद ये दोबारा रिकवर नहीं हो पाएगा। उनका ग्लोमेरुलर फिल्टरेशन रेट घट रहा है, जिसकी वजह से उनकी खून साफ करने की क्षमता घट रही है। महापंचायत के बाद शनिवार शाम से जगजीत सिंह डल्लेवाल को बार-बार उल्टियां आ रही हैं, जिसकी वजह से उनको काफी कमजोरी महसूस हो रही है। वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल और एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार ने अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीसी प्रीति यादव ने बताया कि खनौरी बाॅर्डर पर एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार और उनकी टीम 24 घंटे तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मेडिकल टीमें धरना स्थल पर 24 घंटे ड्यूटी पर हैं और दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस भी 24 घंटे सातों दिन मौजूद हैं। इसके अलावा, धरने के पास सभी आपातकालीन दवाओं और उपकरणों से लैस एक अस्थायी अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे तैनात की गई है। डीसी ने कहा कि डल्लेवाल को लगातार अस्पताल में दाखिल होकर उचित इलाज कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 को फूंके जाएंगे केंद्र सरकार के पुतले

किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल ने उन किसान परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं, जिनके सदस्य शनिवार को रोड एक्सीडेंट में मारे गए या घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वह परमात्मा से अरदास करते हैं कि उन परिवारों को दुःख सहने की हिम्मत दें। उन्होंने कहा ककि अनशन जारी रहेगा। 10 तारीख को केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed