{"_id":"6a7031659b368a032d063d77","slug":"factionalism-within-punjab-congress-resurfaces-bhupesh-baghel-go-back-banners-put-up-in-muktsar-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने: मुक्तसर में लगे भूपेश बघेल गो बैक के फ्लेक्स, रद्द हुआ दाैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने: मुक्तसर में लगे भूपेश बघेल गो बैक के फ्लेक्स, रद्द हुआ दाैरा
Mon, 03 Aug 2026 11:44 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:44 AM IST
सार
भूपेश बघेल सोमवार को जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए मुक्तसर आने वाले थे। मगर उनके आगमन से पहले ही देर रात और सोमवार सुबह शहर के कई स्थानों पर विरोध स्वरूप फ्लेक्स लगाए गए।
विज्ञापन
मुक्तसर में लगे फ्लेक्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के मुक्तसर दौरे से पहले शहर में उनके विरोध में लगाए गए 'भूपेश बघेल गो बैक' के फ्लेक्स सियासी चर्चा का विषय बन गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह शहर की विभिन्न सड़कों में ये फ्लेक्स लगे दिखाई दिए, जिससे कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई।
गौरतलब है कि भूपेश बघेल सोमवार को जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए मुक्तसर आने वाले थे। मगर उनके आगमन से पहले ही देर रात और सोमवार सुबह शहर के कई स्थानों पर विरोध स्वरूप फ्लेक्स लगाए गए। सूचना मिलने के बाद अधिकतर फ्लेक्स हटा दिए गए, हालांकि कुछ स्थानों पर इनके लगे होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, फ्लेक्स लगाने में इस्तेमाल किए जा रहे एक छोटे हाथी वाहन को कुछ कांग्रेस नेताओं ने रोक लिया और इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वाहन फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। वहीं यह भी चर्चा है कि फ्लेक्स लगाने वाले कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
हाल ही में मुक्तसर में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक करण कौर बराड़ ने पार्टी नेतृत्व को लेकर नाराजगी जताई थी। इस बीच भूपेश बघेल का सोमवार का दौरा भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है, जिससे सियासी गलियारों में अनेकों तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।