{"_id":"67d784844fdefc61650e5f20","slug":"encounter-in-moga-one-injured-in-retaliatory-firing-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moga Encounter: पंचायत सदस्य के घर फायरिंग के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga Encounter: पंचायत सदस्य के घर फायरिंग के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल
Mon, 17 Mar 2025 07:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:40 AM IST
सार
आरोपी अमन ने 12 फरवरी को डाला के पंचायत मेंबर के घर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
मोगा में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के रामूवाला नवा रोड पर सोमवार सुबह सात बजे पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी अमन ने 12 फरवरी को डाला के पंचायत मेंबर के घर फायरिंग की थी। सोमवार सुबह पुलिस इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर रामूवाला नवा रोड पर गश्त कर रहे थे।
आरोपी पुलिस के देखकर खेतों में मोटर पर जाकर छुप गया और पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस के देखकर खेतों में मोटर पर जाकर छुप गया और पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि 12 फरवरी को डाला गांव में एक पंचायत सदस्य के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना को बाहर बैठे पुलिस के वांछित अपराधी के इशारे पर अंजाम दिया गया था। इस मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों की पहचान हुई थी। आज मोगा पुलिस को उनके इस इलाके में होने की सूचना मिली। एसएचओ की टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, इलाज चल रहा है... उन्हें गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है... उनके पास से 32 बोर का हथियार और कुछ राउंड बरामद किए गए हैं।