फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Electricity bills started being available in Punjabi language

Punjab: अब पंजाबी में भी आने लगे बिजली बिल, पहले अग्रेंजी भाषा में आ रहे थे, जानिए क्या है वजह

Fri, 24 Jan 2025 10:56 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

पंजाब में अब लोगों को बिजली बिल पंजाबी भाषा में भी मिलने लगे हैं। इससे पहले केवल अंग्रेजी में बिल की स्लीप मिलती थी। अब विभाग की तरफ से अंग्रेजी के साथ पंजाबी भाषा में भी बिल प्रिंट कर लोगों को दिए जाने लगे हैं। 

विज्ञापन
Electricity bills started being available in Punjabi language
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बिलों को पंजाबी भाषा में जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी कि 26 दिसंबर से इसे लागू किया जा चुका है। इस जानकारी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


एडवोकेट निखिल थम्मन ने याचिका दायर करते हुए पंजाब में बिजली बिलों को पंजाबी भाषा में जारी करने की मांग की थी। याचिका पंजाब राजभाषा अधिनियम, 1967 के कार्यान्वयन में हो रही अनदेखी पर केंद्रित थी। इस अधिनियम के तहत राज्य में सभी सरकारी संवाद, जिसमें बिजली बिल भी शामिल हैं, पंजाबी भाषा में होना अनिवार्य है। याचिका में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बिजली बिल पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील ने अदालत को सूचित किया कि याचिका में उठाए गए मुद्दे का समाधान कर दिया गया है। 26 दिसंबर के निर्णय के अनुसार अब बिजली बिल पंजाबी भाषा में जारी किए जा रहे हैं, जो कि पंजाब राजभाषा अधिनियम के परविधान के अनुरूप है। अदालत ने पाया कि अब बिजली बिल पंजाबी में जारी हो रहा है और इसलिए याचिका का निपटारा किया गया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी कि यदि भविष्य में यह समस्या फिर से उत्पन्न होती है, तो वे अदालत का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed