{"_id":"6a588ec5529ab895b208e5a0","slug":"ed-raid-in-pathankot-premises-of-former-sarpanch-property-dealer-stone-crushers-in-border-area-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-फिरोजपुर में ईडी की रेड: प्रॉपर्टी डीलर के घर दी दबिश, सीमावर्ती क्षेत्र के क्रशरों पर भी छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-फिरोजपुर में ईडी की रेड: प्रॉपर्टी डीलर के घर दी दबिश, सीमावर्ती क्षेत्र के क्रशरों पर भी छापा
Thu, 16 Jul 2026 01:27 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:27 PM IST
सार
नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
ईडी की रेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट के हलका भोआ के गांव तारागढ़ के पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर के घर सहित सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग क्रशरों पर ईडी ने दबिश दी है।
नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेड संबंधी किसी भी ईडी अधिकारी ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच करते हुए कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया। पठानकोट में कुल पांच स्थानों पर ईडी की रेड चल रही है।
फिरोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर ईडी की छापेमारी
फिरोजपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार सुबह छापेमारी की। जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी चलाता है और प्लॉट काटकर जमीन बेचने का काम करता था। आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इसी मामले में ईडी की टीम ने उसके घर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।