फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug free Punjab Minister MLA undertook de addiction yatra in villages

नशा मुक्त पंजाब: गांवों ने नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब के मंत्रियों को जिम्मेदारी, जानिए कौन कहां करेगा कार्यक्रम

Sun, 18 May 2025 02:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 02:17 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है कि 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त किया जाए। इसके तहत युद्ध स्तर पर नशे के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में अब पंजाब के मंत्री, विधायक हलका इंचार्ज नशा मुक्ति यात्रा व कार्यक्रम करेंगे।

विज्ञापन
Drug free Punjab Minister MLA undertook de addiction yatra in villages
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान जारी। सरकार की कोशिश है कि 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इस मुहीम के तहत पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, हलका इंचार्ज नशा मुक्ति यात्रा व कार्यक्रम करेंगे। नशा मुक्ति अभियान के तहत हर विधानसभा हलके के तीन ग्राम पंचायत/वार्ड में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। नशे के खात्मे को लेकर आप सरकार ने इसे ‘महा जनसंपर्क अभियान’ नाम दिया है।
विज्ञापन


मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला हलके में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान। 
स्पीकर कुल्तार सिंह संधवा कोटकपूरा में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट के अलग-अलग वार्डों में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा। 
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम। 
मंत्री रवजोत सिंह हलका शाम चौरासी में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद हलका खन्ना में अलग-अलग जगहों पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम। 
मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा। 
मंत्री लालचंद कटारूचक हलका भोआ में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला रूरल में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा। 
मंत्री हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब में निकलेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री हरपाल चीमा दिड़बा में अलग-अलग जगह पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री बरिंदर कुमार गोयल लहरा में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां हलका लंबी में अलग-अलग जगहों पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री बलजीत कौर मलोट में निकालेंगी नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर हलका पट्टी में अलग-अलग जगह पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed