{"_id":"6830215f18c580d81e098679","slug":"dispute-over-water-6-720-cusecs-of-water-given-to-haryana-punjab-water-minister-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पर रार: हरियाणा को दिया 6,720 क्यूसेक पानी, पंजाब के जल मंत्री बोले-10300 क्यूसेक का झूठा दावा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पर रार: हरियाणा को दिया 6,720 क्यूसेक पानी, पंजाब के जल मंत्री बोले-10300 क्यूसेक का झूठा दावा न करें
Fri, 23 May 2025 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 12:49 PM IST
सार
पंजाब के जल स्रोत मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार आंकड़ा मेल लाइन से 10300 क्यूसेक पानी मिलने का झूठा दावा कर रही है और हरियाणा सरकार के इस झूठ में बीबीएमबी साथ दे रही है।
विज्ञापन
भाखड़ा बांध
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा जल विवाद थम नहीं रहा है। पंजाब सरकार के जल स्रोत विभाग ने भाखड़ा मेन लाइन से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को छोड़े जा रहे पानी की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
हरियाणा को 6,720 क्यूसेक ही पानी मिल रहा। पंजाब को 9690 क्यूसेक पानी मिल रहा।
पंजाब के जल स्रोत मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार आंकड़ा मेल लाइन से 10300 क्यूसेक पानी मिलने का झूठा दावा कर रही है और हरियाणा सरकार के इस झूठ में बीबीएमबी साथ दे रही है जबकि भाखड़ा मेल लाइन से इस समय कल 11, 700 क्यूसेक पानी ही छोड़ जा रहा है।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि 9690 क्यूसेक में से पंजाब केवल 2025 क्यूसेक पानी ही इस्तेमाल कर रहा है और हरियाणा को 10300 नहीं 6720 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मंत्री और सीएम को अपनी जनता से झूठ नहीं बोलना चाहिए और मीडिया में गलत बयान नहीं देना चाहिए ताकि आगे चलकर वह अपने तय कोटे से अधिक पानी किसी बहाने से न मांग सकें।
विज्ञापन