फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dense Fog in Punjab mausam update news

पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला में भिड़ीं पांच गाड़ियां, एक लड़की की माैत; जालंधर में दो बसें टकराईं

Fri, 10 Jan 2025 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 2.3 डिग्री तापमान मोगा में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dense Fog in Punjab mausam update news
बठिंडा में छाया कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को घना कोहरा छा गया। कोहरे से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बरनाला में धुंध में बड़ा हादसा हाे गया। लुधियाना बरनाला स्टेट हाईवे पर गांव बजीदके कलां के पास धुंध के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक लड़की की मौत की सूचना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

फिल्लौर में धुंध में टकराई दो बसें

फिल्लौर में लुधियाना जालंधर हाईवे पर स्थित अंबेडकर फ्लाईओवर पर घने कोहरे के कारण दो बसें आपस में टकरा गईं। इससे करीब तीन यात्री जख्मी हो गए। हादसे के बाद यूपी रोडवेज की बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे लटक गई और जालंधर की प्राइवेट एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बसों को हटवा कर हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- प्राइवेट बस ने पीछे से मारी टक्कर 

मौके पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई जसविंदर सिंह बताया है कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। घनी धुंध के कारण बसें आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। प्राइवेट बस ने पीछे से यूपी रोडवेज की बस को टक्कर मारी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उनका इलाज करवा दिया गया है। क्रेन की मदद से दोनों बसों को साइड पर करवा दिया गया है, जिससे हाईवे दोबारा से शुरू हो गया। 



प्रत्यक्षदर्शी वरकम सिंह ने कहा कि रोडवेज की बस कोहरे की वजह से धीरे-धीरे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्लीपर ने रोडवेज को टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस कंट्रोल नहीं हुई, और पुल की रेलिंग तोड़ती हुई आधी नीचे लटक गई। हालांकि, बस में कुछेक सवारियां थीं, जिन्हें फौरन उतार दिया गया। बाकी रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी। इसके अलावा स्लीपर बस में कोई सवारी नहीं थी। उसमें ड्राइवर और कंडक्टर थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। वह भी बस को टक्कर के बाद कंट्रोल नहीं कर पाया था, और बस डिवाइडर पर चढ़ गई।




वहीं पटियाला का पारा 4.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री, लुधियाना का 6.2 डिग्री, पठानकोट का 3.3 डिग्री, बठिंडा का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधितम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 15.7 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 16.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.4 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed