फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dehli govt announce 2500 rupees for women pressure increase on CM Bhagwant Mann

क्या हुआ तेरा वादा: दिल्ली में भाजपा ने किया बड़ा एलान, तो पंजाब में गर्मी से पहले ही चढ़ गया सियासी पारा

Sun, 09 Mar 2025 12:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:23 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा ने महिला दिवस पर महिलाओं के लिए 2500 रुपये योजना लागू करने का एलान किया है। इस फैसले से पंजाब में भी सियासी हलचल बढ़ गई है। विपक्ष के निशाने पर सीएम मान आ गए हैं। 

विज्ञापन
Dehli govt announce 2500 rupees for women pressure increase on CM Bhagwant Mann
भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली में कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत भाजपा सरकार महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये दिए जाने की अपनी गारंटी पर एक कदम आगे बढ़ गई है। इसे लेकर पंजाब में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने सत्तासीन आम आदमी पार्टी पर महिलाओं के लिए प्रति महीने एक हजार रुपये की गारंटी पूरी न करने के चलते हमला बोला है। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। सरकार को तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब तक महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी पर महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये के रूप में कर्ज बकाया है। 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का आप सरकार का बहुचर्चित कार्यक्रम लंबे समय से लंबित है। 
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि वह आगामी पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। बाजवा ने कहा कि आप सरकार को महिलाओं को तीन साल का बकाया देने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मूल वादा सरकार बनाने के बाद इसे शुरू करने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई आप- भाजपा

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आई थी। पार्टी ने नशा खत्म करने, रोजगार देने और महिलाओं को एक हजार रुपये महीने देने के साथ ही बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन इनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया। हालत यह है कि युवा पंजाब को छोड़कर बाहर जाकर बस रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर की बढ़ती जा रही है, जिस कारण युवा नशे की चपेट में हैं। सुभाष शर्मा ने कहा कि जब सरकार अपना प्रमुख वादा महिलाओं को एक हजार रुपये महीने देने का पूरा नहीं कर पाई है तो और उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

लोगों से किया विश्वासघात- शिअद

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि राजनीतिक दलों की तरफ से लोगों के साथ जो भी वादे चुनाव के समय किए जाते हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने जिस वादे के साथ जोर-शोर के साथ प्रचार किया था। पार्टी इसे लेकर लोगों के घर-घर तक पहुंची थी, लेकिन उस वादे को ही तीन साल के अंदर लागू नहीं कर सकी। ऐसा करके पार्टी ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

पंजाब की महिलाओं का आप पर 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज- बाजवा

महिला दिवस पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान को उनके वादे को लेकर घेरा है। बाजवा ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। बाजवा ने कहा कि सरकार को तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब तक महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी पर महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये के रूप में कर्ज बकाया है। बाजवा ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का आप सरकार का बहुचर्चित कार्यक्रम लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि वह आगामी पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि आप सरकार को महिलाओं को तीन साल का बकाया देने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मूल वादा सरकार बनाने के बाद इसे शुरू करने का था। शुरुआत में आप ने उपरोक्त उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का वादा किया था। हालांकि जब लोगों ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए, तो इसे लॉन्च करने के बजाय सीएम मान ने मई 2024 में घोषणा की कि राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। लेकिन अब तक यह वायदा पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed