फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth murdered in Dera baba nanak batala

बटाला में युवक का मर्डर: गांव के ही पांच लोगों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, पिता के सामने बेटे को मार डाला

Tue, 08 Apr 2025 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 08 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

बटाला में युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। गांव के ही कुछ लोगों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता के सामने ही बेटे की हत्या हुई है। 

विज्ञापन
Youth murdered in Dera baba nanak batala
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बटाला में युवक की हत्या हुई है। डेरा बाबा नानक के गांव रड़ेवाली के रहने वाले युवक पर कुछ लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले यह मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा था लेकिन पुलिस ने मृतक के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मलकीत सिंह निवासी रड़ेवाली के रूप में हुई। मलकीत सिंह नजदीकी गांव झंगी में डीजे रिपेयर करने का काम करता था। सोमवार की देर रात को जब मलकीत दुकान बंद करके वापस अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में हमलावरों ने उस पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक मलकीत के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि पांच महीने पहले कुछ युवकों से मलकीत का झगड़ा हुआ था। दूर से उसने देखा कि कुछ लोग किसी एक युवक की मारपीट कर रहें, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके बेटे पर हमला हुआ है। वह पुलिस प्रशासन से इंसाफ चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि मलकीत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मौके पर पहुंचे थे। मलकीत के परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया कि यह रोड एक्सीडेंट नहीं है। मलकीत का उनके ही गांव के पांच लोगों ने कत्ल किया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने गांव के रड़ेवाली के रहने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed