फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young man firing on husband and wife then after shooting himself in Tarn Taran

Punjab: युवक ने पति-पत्नी पर दागी ताबड़तोड़ गोलियां, फिर उन्हीं के सामने खुद को भी गोली से उड़ाया

Thu, 11 Dec 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Dec 2025 04:33 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में एक सिरफिरे युवक ने पहले दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद उसी बंदूक से उनके सामने खुद को भी गोली मार ली। युवक की वहीं मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Young man firing on husband and wife then after shooting himself in Tarn Taran
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

तरनतारन के गांव बनवालीपुर में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर वहीं जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार रात की है। गोलियों से घायल हुए पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान हरपाल सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर के तौर पर हुई है। वहीं मृतक सिमरनजीत सिंह है। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत सिंह और हरपाल सिंह आपस में दोस्त थे।

विज्ञापन


गांव बनवालीपुर निवासी किसान हरपाल सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर पर सिमरनजीत सिंह ने पांच गोलियां दागीं। हरपाल सिंह को चार व उसकी पत्नी को एक गोली लगी। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद सिमरनजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हमले में घायल दोनों पति-पत्नी को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव बनवालीपुर निवासी हरपाल सिंह खेतीबाड़ी करता आ रहा है। जिसकी दोस्ती गांव झंडेर महापुरखा निवासी सिमरनजीत सिंह के साथ हुई। सिमरनजीत सिंह अक्सर हरपाल सिंह के घर आता-जाता रहता था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हरपाल सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि कुछ दिनों से उसके पति को सिमरनजीत सिंह जान से मारने की धमकियां देता आ रहा था। बुधवार की रात को सिमरनजीत सिंह अपनी काले रंग की कार पर सवार होकर आया। उस समय संदीप कौर अपने बच्चों के पास बैठी थी। जबकि हरपाल सिंह घर के गेट पर मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरनजीत सिंह ने गाड़ी से निकलते ही पिस्टल निकालकर दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां हरपाल सिंह के पेट व दो गोलियां कंधे पर लगीं। बचाव लिए जब पत्नी संदीप कौर आगे बढ़ी तो एक गोली उसके हाथ पर लगी। संदीप कौर के शोर मचाने पर सिमरनजीत सिंह ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सरहाली के प्रभारी गुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक का शव कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed