Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman's brother-in-law shot dead due to illicit relationship in Khadoor Sahib

Punjab: महिला के अवैध संबंध... जेठ ने रोका, प्रेमी ने दोस्तों से साथ मिलकर गोली से उड़ाया, हत्या कर आरोपी फरार

Thu, 04 Sep 2025 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

तरनतारन जिले के गांव मानोचाहल में महिला के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके जेठ की हत्या कर दी। महिला का जेठ उसे अवैध संबंधों के चलते रोकता-टोकता था।

विज्ञापन
Woman's brother-in-law shot dead due to illicit relationship in Khadoor Sahib
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में तीन लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने व्यक्ति को इसलिए मार दिया क्योंकि वह अपने भाई की पत्नी को उसके अवैध संबंधों के चलते रोक रहा था। आरोपियों में महिला से अवैध संबंध रखने वाला उसका प्रेमी भी शामिल है। उसने अपने साथियों के साथ महिला के जेठ की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


घटना तरनतारन जिले के गांव मानोचाहल की है। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह बागा के तौर पर हुई है। आरोपियों में दिलबाग सिंह उर्फ दिल्ली निवासी चोहला साहिब, हरपाल सिंह निवासी बनवालीपुर और बलवंत सिंह निवासी मुगलचक्क हैं। इस मामले में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


गांव माणोचाहल निवासी दिलबाग सिंह बागा का भाई भूपिंदर सिंह नशे का आदी है। भूपिंदर सिंह जेल में भी रह चुका है। जेल में उसकी जान-पहचान चोहला साहिब निवासी दिलबाग सिंह उर्फ दिल्ली के साथ हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दिलबाग सिंह उर्फ दिल्ली अपने दोस्त हरपाल सिंह और बलवंत सिंह के साथ भूपिंदर सिंह के घर आने-जाने लगा। इस बीच भूपिंदर सिंह की पत्नी सोनिया के साथ बलवंत सिंह के अवैध संबंध बन गए। सोनिया के जेठ दिलबाग सिंह बागा को इसका पता चल गया और वह सोनिया को ऐसा करने से रोकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागा ने अपने भाई भूपिंदर सिंह को उसकी पत्नी सोनिया की हरकतों के बारे में बताया तो भूपिंदर सिंह ने भी पत्नी को बहुत समझाया। इस बीच सोनिया पति को बताए बिना बलवंत सिंह के साथ भाग गई। कई दिन बाद भूपिंदर पत्नी सोनिया को वापस ले आया और उसे उसके मायके छोड़ आया। उसने उसका मोबाइल फोन भी ले लिया ताकि उसके प्रेमी बलवंत सिंह के साथ कोई संपर्क न हो सके। 


इसी रंजिश के तहत बलवंत सिंह ने हरपाल सिंह और दिलबाग सिंह उर्फ दिल्ली के साथ मिलकर सोनिया के जेठ दिलबाग सिंह बागा के घर आकर उसपर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी और थाना सदर प्रभारी अवतार सिंह संधू ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों को नामजद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed