फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman murder attack with axe in Mansa

Punjab: महिला को दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काट डाला; हमलावरों ने बीच सड़क पर किए ताबड़तोड़ वार, बेटा-बेटी गंभीर

Wed, 15 Oct 2025 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Oct 2025 07:03 PM IST
सार

महिला पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने बीच सड़क पर महिला पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला का बेटा-बेटी भी घायल हुए हैं। घटना पंजाब के मानसा की है। 

विज्ञापन
Woman murder attack with axe in Mansa
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाइक पर आए बदमाशों ने महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। बुढलाडा से बाइक पर अपने परिवार के साथ जा रही महिला की गांव मानसा खुर्द पास बाइक सवार युवकों ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत की नींद सुला दिया। हमले में महिला का बेटा और बेटी गंभीर जख्मी हो गए। उन दोनों को सिविल अस्पताल मानसा में प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान कर्मजीत कौर (52) निवासी गांव खोखर खुर्द के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


गांव खोखर खुर्द निवासी कर्मजीत कौर की बेटी गगनदीप कौर की शादी बुढलाडा में हुई थी। बुधवार को कर्मजीत कौर अपने बेटे कमलजीत सिंह व बेटी गगनदीप कौर और दोहते शुभदीप सिंह के साथ बाइक पर बुढलाडा से अपने गांव खोखर खुर्द आ रही थीं। गांव मानसा खुर्द के नजदीक पीछे दो बाइक पर आए युवकों ने उन्हें घेरा डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


कर्मजीत कौर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में कमलजीत सिंह व गगनदीप कौर गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इन दोनों को मानसा अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटियाला रेफर कर दिया। कर्मजीत कौर का शव सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखा गया है। हमलावरों ने दो वर्षीय शुभदीप सिंह को कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और महिला की हत्या की वजह क्या रही है। थाना सिटी 2 मानसा के प्रमुख गुरतेज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed