फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman dead body found half naked in forest area in Ropar

Punjab: जंगल में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या, शरीर पर गहरे निशान

Sun, 09 Nov 2025 05:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Nov 2025 05:05 PM IST
सार

काम से घर लौट रही महिला के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की सनसनीखेज घटना हुई है। महिला का शव जंगल में अर्धनग्न हालत में मिला है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Woman dead body found half naked in forest area in Ropar
anuj crime - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के रोपड़ के चमकौर साहिब क्षेत्र में महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव मनसूहा के पास जंगल में एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। निशानों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस महिला के साथ किस हद तक क्रूरता की गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान रोपड़ के गांव खैराबाद निवासी के रूप में हुई है। वह एक शैलर में काम करती थी। रोजाना काम के बाद शाम को शेलर से घर लौट जाती थी। बीते दिन जब महिला देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। महिला का शव जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ। 
विज्ञापन


डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में बलात्कार और हत्या की धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मोके पर जांच कर रही है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की भी सूचना है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed