{"_id":"6818ec02b656aa5f3103ab2e","slug":"woman-consumed-poison-along-with-her-nine-year-old-daughter-both-died-in-sangrur-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मां ने नौ साल की बेटी के साथ खाया जहर, ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने दिल के टुकड़े के साथ दे दी जान?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: मां ने नौ साल की बेटी के साथ खाया जहर, ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने दिल के टुकड़े के साथ दे दी जान?
Mon, 05 May 2025 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 05 May 2025 10:19 PM IST
सार
एक मां ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ जहर खा लिया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। घटना पंजाब के संगरूर की है।
विज्ञापन
मां सुखविंदर कौर और मासूम रसमप्रीत कौर।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर में दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी के साथ जहर निगल लिया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग यही जानने की जुगत में लगे हे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। खुद को महिला ने जान दी ही पर अपनी मासूम बेटी को भी जहर खिला दिया। महिला की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी।
विज्ञापन
संगरूर के भवानीगढ़ की महावीर बस्ती में यह घटना घटी है। महिला ने अपनी नौ साल की मासूम बच्ची के साथ जहर निगलकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान सुखविंदर कौर (30) और उसकी बेटी रसमप्रीत कौर (9) के तौर पर हुई है। मृतका सुखविंदर कौर की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महिला का पति, सास और ननद हैं। आरोप है पति संदीप सिंह, सास गुरमेल कौर और ननद हरप्रीत कौर ने सुखविंदर कौर को मरने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
थाना भवानीगढ़ के सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने बताया कि मनजीत कौर वासी रणो कलां (पटियाला) ने पुलिस के पास दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी सुखविंदर कौर (30) की शादी करीब 11 साल पहले संदीप सिंह वासी भवानीगढ के साथ हुई थी और उसके पास नौ साल की बच्ची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की बहन हरप्रीत कौर जो विवाहित है और संदीप की माता गुरमेल कौर सुखविंदर को तंग परेशान करती थी। संदीप सिंह भी अक्सर उसके साथ झगड़ा करता रहता था। जिससे सुखविंदर परेशान रहती थी। उसने कई बार फोन पर भी यह बताया था। इसी परेशानी के चलते सुखविंदर ने खुद और अपनी मासूम बच्ची रसमप्रीत कौर (9) को जहर पिलाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मनजीत कौर के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति संदीप सिंह, उसकी माता गुरमेल कौर और ननद हरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।