फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tragic end of love marriage man committed suicide in Jagraon

प्रेम विवाह का दुखद अंत: युवक ने ससुराल में सास-ससुर के सामने दी जान, 24 अप्रैल को यूके से आया था

Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
सार

गांव कोठे पोना के रहने वाले अमनिंदर सिंह ने जुलाई 2024 में रसूलपुर की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं थे। 

विज्ञापन
Tragic end of love marriage man committed suicide in Jagraon
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

जगरांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 23 वर्षीय अमनिंदर सिंह पूनिया अपनी पत्नी को ससुराल लेने गया और वहां सल्फास खाकर जान दे दी। अमनिंदर गांव कोठे पोना का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक के पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा यूके से 24 अप्रैल को लौटा था। अमनिंदर ने पिछले साल 16 जुलाई को गांव रसूलपुर की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी से लड़की के माता-पिता नाराज थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: चार मजदूरों की माैत, 27 घायल; देर रात धमाकों से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सास-ससुर के सामने खाया जहर

जब अमनिंदर यूके में था, तब उनकी बहू उनके साथ रहती थी। लेकिन बाद में वह अपने मायके चली गई। लड़की के माता-पिता लखवीर कौर और जगतार सिंह लगातार अमनिंदर को परेशान कर रहे थे। वीरवार को जब अमनिंदर अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, तो सास-ससुर ने उसे बहुत बुरा-भला कहा। इससे दुखी होकर उसने उनके सामने ही सल्फास खा लिया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

थाना सदर के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

शादी से पहले खुशियां, एक साल भी नहीं टिकी जिंदगी  

16 जुलाई 2024 को अमनिंदर ने लव मैरिज की थी। उस दिन पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। पिता ने बताया कि बेटे की शादी में सबने दिल से हिस्सा लिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह शादी उसकी मौत की कहानी बन जाएगी। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और अब उसी बेटे का शव घर से निकलेगा, जहां से बारात निकली थी।

पिता ने रोते हुए कहा कि उन्होंने बहू को बेटी की तरह अपनाया। कभी कोई भेदभाव नहीं किया। लेकिन बेटे के ससुराल वालों ने उसे कभी अपना नहीं माना। सास-ससुर ने उसे इतना परेशान किया कि वह टूट गया। उसे मौत के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखा। बेटे ने उनके सामने ही जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed