{"_id":"6835f1ab4c1a333c3f026264","slug":"three-youths-dies-after-car-and-truck-collide-on-rajpura-ambala-highway-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: राजपुरा-अंबाला हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident: राजपुरा-अंबाला हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन युवकों की मौत, एक घायल
Wed, 28 May 2025 02:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 May 2025 02:29 PM IST
सार
राजपुर-अंबाला हाइवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार चार में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला के बीच राजपुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चंडीगढ़ नंबर की कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा राजपुर-अंबाला हाइवे पर हुआ है। वहीं हादसे में एक युवक घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को अंबाला के एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
राजपुरा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर घग्गर सराय के नजदीक मंगलवार शाम 5:30 बजे एक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई व एक छात्र मनन कपूर गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान अंबाला कैंट निवासी खुशविंदर सिंह, प्रियांश व एक अज्ञात के तौर पर हुई है। चारों छात्र राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद वापस अंबाला लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों छात्र बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने सभी को कार से निकालकर राजपुरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने खुशविंदर सिंह और प्रियांश को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात युवक ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। मनन को अंबाला के एमएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन