फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three gangsters arrested in Bathinda with foreign weapons

बठिंडा में गैंगवार नाकाम: विदेशी हथियारों के साथ तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, बिना नंबर की वरना में सवार थे बदमाश

Tue, 06 Jan 2026 11:47 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:47 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश बिना नंबर की वरना कार में सवार थे और किसी गैंगवार को अंजाम देने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Three gangsters arrested in Bathinda with foreign weapons
आरोपियों से बरामद बिना नंबर की वरना कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में पुलिस ने गैंगवार की घटना को नाकाम किया है। थाना थर्मल पुलिस ने चार विदेशी पिस्टलों समेत तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक वरना कार ओर 26 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह गिल, गुरविंदर सिंह और गगनदीप सिंह हैं, तीनों बठिंडा जिले के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी किसी गैंगवार को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना थर्मल के एसएचओ गुदर्शन सिंह ने बताया कि बीते दिन जब पुलिस पार्टी ट्रांसपोर्ट नगर के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर वाली वरना कार को रोका गया। कार की चेकिंग की गई तो उसमें सवार कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह से चार विदेशी पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों से मिली कार के बारे में अभी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना थर्मल में अलग अलग धारा के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

गैंगवार को देना था अंजाम 
सूत्र बताते है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में माना है कि उन्होंने एक गैंगवार की वारदात को अंजाम देना था और उनके निशाने पर बठिंडा का एक गैंगस्टर था। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed