फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Son murdered his father in Fatehgarh Sahib becouse father-in-law had been eyeing his daughter-in-law

Punjab: बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर... बेटे ने उतारा मौत के घाट, फिर गढ़ी झूठी कहानी, ऐसे खुला हत्या का राज

Thu, 06 Nov 2025 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 07:57 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। आरोपी बेटे का पिता उसकी पत्नी (बहू) पर गंदी नजर रखता था। इसलिए बेटे ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Son murdered his father in Fatehgarh Sahib becouse father-in-law had been eyeing his daughter-in-law
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

ससुर अपने ही बेटे की पत्नी (बहू) पर गंदी नजर रखता था। पिता की इस करतूत का बदला लेने के लिए बेटे ने उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की है। बेटे ने पिता की हत्या करने के लिए अपने दो दोस्तों का साथ लिया था। पुलिस ने मामले आरोपी बेटे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चनारथल के तौर पर हुई है। मृतक सुखजिंदर सिंह सरकारी कर्मचारी था और वाटर एंड सेनिटेशन विभाग में कार्यरत था। आरोपियों में मृतक का बेटा रविंदर सिंह, उसका दोस्त मनी और रविंद्र पाल सिंह हैं।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी रविंद्र सिंह ने पिता सुखजिंदर सिंह की हत्या करने के बाद लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी ने बचने के लिए पुलिस के सामने झूठी कहानी बनाई। उसने पुलिस को खुद ही शिकायत और कहा कि पिता घर से लापता हो गया है। पुलिस ने पहले तो गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की लेकिन धीरे-धीरे कड़ियां जुड़ती गई और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मृतक सुखजिंदर सिंह के बेटे रविन्द्र सिंह ने इस घटना को 27 अक्तूबर को अंजाम दिया और पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पिता लापता है। 2 नवंबर को सुखजिंदर सिंह का शव गांव धनेठा के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले। पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखजिंदर सिंह की बेटी जसविंदर कौर ने अपने पिता की हत्या का शक अपने भाई रविंद्र सिंह व उसके दोस्तों पर जताया था। पुलिस ने जब रविंद्र सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ही पिता की हत्या की है, जिसमें उसके दो दोस्त मनी और रविंद्र पाल सिंह भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर छोड़कर चली गई थी पत्नी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रविंद्र कोई काम-धंधा नहीं करता था। इस कारण उसकी अपने पिता के साथ तकरार रहती थी। वहीं मृतक सुखजिंदर सिंह बेटे रविंद्र की पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस बारे रविंद्र की पत्नी ने उसे बताया भी था। वह दुखी होकर घर छोड़कर चली गई थी। 


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
27 अक्तूबर की शाम को सुखजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब से घर लौटा तो रविंद्र सिंह ने अपने उक्त दोनों साथियों सहित उनकी चाकू से हत्या कर दी। शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। आरोपी रविंद्र सिंह और उसका साथी रविंद्र पाल सिंह नशे के आदि हैं, जिनपर पुलिस केस भी दर्ज हैं। अब तीनों आरोपी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed