{"_id":"6860092471359379b9026ccf","slug":"son-and-daughter-in-law-killed-their-father-with-an-axe-in-khanna-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला... बहू ने दिया साथ, अंतिम संस्कार से पहले श्मशानघाट पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला... बहू ने दिया साथ, अंतिम संस्कार से पहले श्मशानघाट पहुंची पुलिस
Sat, 28 Jun 2025 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 08:54 PM IST
सार
ऐसी औलाद किसी को न दे... खन्ना में बेटे और बहू ने मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने अंतिम संस्कार के लिए शव श्मशानघाट पहुंचाया और रिश्तेदारों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के खन्ना में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। खन्ना के गांव जटाना में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पिता को काट डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि नशेड़ी बेटे व उसकी पत्नी ने पिता की हत्या जायदाद की लालच में की। दोनों ने रात को बुजुर्ग को नींद की गोली खिलाई, फिर सिर पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इसे हादसा बनाने का भी प्रयास किया। बाकायदा रिश्तेदारों को बुलाकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए भी पहुंच गए, लेकिन इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को काबू कर लिया गया। इसके बाद मर्डर का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मृतक के भाई भिंडर सिंह और सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई बलवीर सिंह को उसके ही बेटे जुगराज सिंह और बहु रेनू बाला ने जायदाद की लालच में कुल्हाड़ी से काटकर मारा है। दोनों ने पहले भी उनके भाई की हत्या की कोशिश की थी। भाई ने कई बार कहा था कि वे दोनों उसे मार देंगे। सुरजीत के अनुसार उसके नशेड़ी भतीजे जुगराज ने ने एक टैंपो और अन्य समान भी बेच डाला था। उसकी पत्नी जायदाद अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी लालच में दोनों ने हत्या की।
विज्ञापन
डीएसपी तूर ने बताया कि सूचना मिलने पर एसएचओ सदर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शव को श्मशान घाट से कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के बेटे और उसकी पत्नी को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतक के बेटे और बहु ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। हत्या के पीछे जायदाद अपने नाम करवाने का लालच बताया जा रहा है। पुलिस दोनों का रिमांड लेकर आगामी जांच करेगी।