फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Six accused of blackmailing businessman arrested Faridkot

Faridkot: कारोबारी को ब्लैकमेल करने के छह आरोपी काबू, तीन महिलाएं और कांग्रेस के 2 पूर्व सरपंच शामिल

Sat, 15 Nov 2025 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि वह एक सामाजिक व धार्मिक संस्थान से जुड़ा है। नवदीप कौर ने उसे फोन कर एक गलत वीडियो होने का झांसा दिया और डेंटल कॉलेज के पास मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान नवदीप कौर कोई वीडियो पेश नहीं कर पाई और विदेश जाने के लिए 2-3 लाख रुपये की मदद मांगने लगी।

विज्ञापन
Six accused of blackmailing businessman arrested Faridkot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने एक कारोबारी से 8 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े दो पूर्व सरपंच भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच हरनीत सिंह घुदुवाला, राजविंदर सिंह पप्पू सिमरेवाला, वरिंदर सिंह (गांव संगतपूरा), परमजीत कौर (गांव पहलुवाला), लवप्रीत कौर (फरीदकोट) और नवदीप कौर (कोटकपूरा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि वह एक सामाजिक व धार्मिक संस्थान से जुड़ा है। नवदीप कौर ने उसे फोन कर एक गलत वीडियो होने का झांसा दिया और डेंटल कॉलेज के पास मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान नवदीप कौर कोई वीडियो पेश नहीं कर पाई और विदेश जाने के लिए 2-3 लाख रुपये की मदद मांगने लगी। कारोबारी को शक हुआ और उसने महिला को कार से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद अन्य आरोपी सक्रिय हो गए और उन्होंने कारोबारी को लगातार धमकियां देनी शुरू कर दीं। 

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की। बाद में 8 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और यह राशि वसूल ली गई। कारोबारी की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए 8 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस गिरोह के काम करने के तरीके और इसमें अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed