फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Petrol bomb thrown at bicycle shop in Moga

Punjab: साइकिल की दुकान पर फेंका पेट्रोल बम, बाइक पर आए थे बदमाश, देखिए ये Video

Sun, 26 Oct 2025 01:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:08 PM IST
सार

मोगा में साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम फेंका गया है। बाइक पर आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन
Petrol bomb thrown at bicycle shop in Moga
दुकान पर फेंका बेट्रोल बम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में शनिवार देर शाम साइकिल व सेनेटरी सामान की दुकान पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। हालांकि इस हमले में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान मालिक डिंपल बांसल के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि गांव माड़ी मुस्तफा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक सुनार की दुकान और उससे पहले एक किराना स्टोर पर भी फायरिंग की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन




डीएसपी बाघापुराना ने बताया कि शिकायतकर्ता डिंपल बांसल ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112  पर सूचना दी थी। वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उनकी दुकान पर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पहुंचकर  घटना स्थल जायजा लिया। गांव में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed