फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   old man murdered in Moga

मोगा में हत्या: जमीन विवाद बना हिंसक, बुजुर्ग की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 30 May 2025 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 May 2025 12:51 PM IST
सार

करीब एक साल पहले चिमन सिंह ने गांव की महिला गुरदीप कौर उर्फ दीपो से 1 कनाल 4 मरले ज़मीन खरीदी थी। इस जमीन का पूरा भुगतान किया गया था और रजिस्ट्री व जमाबंदी चिमन सिंह के नाम दर्ज है। 

विज्ञापन
old man murdered in Moga
मोगा में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव चकतारेवाला में शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में 62 वर्षीय बुजुर्ग चिमन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिमन सिंह ने एक साल पहले गांव में एक कनाल 4 मरले जमीन गांव की एक महिला गुरदीप कौर दीपो से खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री और जमा बंदी चमन सिंह के नाम पर है। जमीन पर कब्जा गुरदीप कौर दीपो के भाई बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, जसविंदर सिंह के पास है। 
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह बलविंदर सिंह जब उस जमीन पर फसल की बुआई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, तो चिमन सिंह ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर बलविंदर सिंह ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर चिमन सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई महिंदर सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले चिमन सिंह ने गांव की महिला गुरदीप कौर उर्फ दीपो से 1 कनाल 4 मरले ज़मीन खरीदी थी। इस जमीन का पूरा भुगतान किया गया था और रजिस्ट्री व जमाबंदी चिमन सिंह के नाम दर्ज है। गुरदीप कौर के भाई बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। पंचायत स्तर पर कई बार समझौते की कोशिशें हुईं लेकिन उक्त पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ।

शुक्रवार को बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह उसी खेत में फसल की बुआई की तैयारी कर रहे थे। जब चिमन सिंह ने इसका विरोध किया, तो बहस बाजी हुई और बलविंदर सिंह ने ट्रैक्टर चिमन सिंह के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


गांव के पंचायत सदस्य अविनाश सिंह ने बताया कि जमीन का कानूनी स्वामित्व चिमन सिंह के नाम था। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बलविंदर सिंह और उनके भाई तैयार नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि चिमन सिंह पूरी तरह सही थे, सभी दस्तावेज उनके नाम पर थे। अस्पताल में आए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर हमारे उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। परिवार के बयान के आधार पर जो भी कार्रवाई होगा, की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed