Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nihangs scuffle with police waved swords in Moga

पुलिस से भिड़ गए निहंग: मोगा में होटल मालिक से मांगे पैसे, बीच सड़क पर लहराई तलवारें...पुलिस से हाथापाई, Video

Sun, 18 May 2025 02:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 02:04 PM IST
सार

मोगा में पुलिस और निहंगों के बीच जमकर बवाल हुआ है। निहंगों ने पहले होटल मालिक के साथ झगड़ा किया और फिर पुलिस के साथ भिड़ गए। इतना ही नहीं सरेआम तलवारें भी लहराई। 

विज्ञापन
Nihangs scuffle with police waved swords in Moga
पुलिस के साथ निहंगों की झड़प। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में निहंगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बीच सड़क पर निहंगों ने तलवारें निकाल ली और पुलिस के साथ भिड़ गए। यह नजारा देख वहां खासी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर हो रहे इस बवाल की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। सैकड़ों वाहन जाम फंस गए। 

विज्ञापन


घटना मोगा के जीटी रोड पर कोटकपूरा बाईपास की है। बाईपास के पास एक होटल के बाहर पुलिस और निहंगों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जीटी रोड पर होटल में पहुंचे निहंगों का होटल मालिक के साथ झगड़ा हो गया। होटल मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो निहंगों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और निहंगों को साथ ले जाने लगी। इस पर निहंग भड़क गए और उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज कर किया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शनिवार शाम कुछ निहंग एक होटल में पहुंचे और होटल मालिक से पैसों की मांग की। इस दौरान होटल मालिक और निहंगों के बीच कहासुनी हो गई और निहंगों ने होटल मालिक की पिस्टल ले ली। जब पुलिस मौके पर पहुंची और निहंगों को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस पर निहंग भड़क गए और पुलिस के साथ हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने मौके से तीन निहंगों को हिरासत में लेकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि होटल मालिक सुमित कुमार ने बताया कि निहंग होटल में आकर बोले कि वहां गलत काम होता है और फिर पैसों की मांग की। इस दौरान बहसबाजी हुई और उन्होंने सुमित कुमार से उसकी बंदूक छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन निहंगों ने पुलिस पर भी तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन निहंगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed