फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga Uncle shoots nephew in land dispute

Moga: जमीन विवाद में एनआरआई ने भतीजे को गोली से उड़ाया, विदेश भागने की तैयारी में था; पुलिस ने धर दबोचा

Sat, 06 Dec 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 12:43 PM IST
सार

गांव माछीके के निवासी नवदीप सिंह का अपने ताया बहादुर सिंह के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों खेतों में पहुंचे, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Moga Uncle shoots nephew in land dispute
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

मोगा के गांव माछीके में शनिवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक अमेरिका से दो महीने पहले लौटे ताया बहादुर सिंह ने भतीजे नवदीप सिंह के खेत में आलू की फसल के लिए बनाई गई पानी की नाली (खाला) तोड़ दी। विरोध करने पर वह भड़क उठा और भतीजे के सिर व छाती में गोली मार दी। नवदीप की माैके पर ही माैत हो गई।  
विज्ञापन


हत्या के बाद बहादुर सिंह घर गया और पासपोर्ट व नकदी लेकर विदेश भागने की तैयारी में लग गया लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह 11 बजे पंचायत में इस मुद्दे पर चर्चा होनी थी लेकिन उससे पहले ही वारदात हो गई।
विज्ञापन


नवदीप सिंह अपने पीछे 7 वर्ष की बेटी व 5 वर्ष का बेटा छोड़ गया है। उसके पिता, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। दूसरी ओर, आरोपी बहादुर सिंह एनआरआई है और अमेरिका में उसके परिवार को पेंशन भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed