फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married women murder in Kapurthala

अमृतपाल की पत्नी की हत्या: कुछ दिन पहले इटली से लौटा था पति, पत्नी के अवैध संबंध; दोनों के बीच झगड़ा और फिर..

Sun, 11 May 2025 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 May 2025 03:11 PM IST
सार

पंजाब में दो बच्चों की मां की हत्या हुई है। मामले में पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है और पति फरार है। महिला का पति कुछ दिन पहले ही इटली से लौटा था। 

विज्ञापन
Married women murder in Kapurthala
विवाहिता की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के गांव धालीवाल बेट एक विवाहिता की हत्या हुई है। मृतका राजबीर कौर के मायके वालों ने सास और पति अमृतपाल सिंह उर्फ जीता पर गला दबाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। ढिलवां थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कर सास मनजिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति अमृतपाल सिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अमृतपाल सिंह इटली में रहता है और कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था।

विज्ञापन


मृतक महिला राजबीर कौर की बुआ गुरजीत कौर निवासी गांव बड़ी पत्ती धालीवाल बेट ने बताया कि उनकी भतीजी के मायके वालों ने फोन कर बेटी के घर जाने के लिए कहा था। जब वह राजबीर कौर के घर पहुंची तो देखा कि भतीजी राजबीर कौर का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोग कह रहे हैं कि राजबीर कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि राजबीर कौर का पति अमृतपाल सिंह उर्फ जीता मौके से फरार था। इस पर उन्हें शक हुआ कि भतीजी राजबीर कौर ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन




मृतका की मां करमजीत कौर ने बताया कि राजबीर कौर दो बच्चों की मां थी। उसका 8 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले अकसर उसे परेशान करते थे। ससुरालियों ने बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की सास मनजिंदर कौर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मनजिंद कौर का कहना है कि उसका बेटा (मृतका का पति) इटली गया हुआ था। उसकी पत्नी राजबीर कौर के उसके भतीजे गुरजीत सिंह जीता के साथ कथित अवैध संबंध थे। जब अमृतपाल सिंह उर्फ जीता एक मई को भारत वापस आया था। उसे पत्नी राजबीर कौर के अवैध संबंधों का पता चल गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़े होने लगे। घटना वाले दिन अमृतपाल सिंह ने परिजनों को बताया कि राजबीर कौर ने फंदा लगा लिया है और कहा कि अब मुझे भी मरना है और फिर कार लेकर कहीं चला गया।  


घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और ढिलवां थाना प्रभारी मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि मृतका की मां करमजीत कौर के बयान पर पति अमृतपाल सिंह और सास मनजिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने पर अदलात ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed