फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married woman found hanging in Kapurthala

पंखे से लटकी मिली विवाहिता: मायके वालों का आरोप-ससुरालियों ने मारकर लटकाया, दुबई में काम करता है पति

Wed, 30 Jul 2025 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:47 AM IST
सार

राजविंदर कौर की शादी लगभग 10 साल पहले कपूरथला के गांव मुगलचक वासी अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। दामाद अमनदीप सिंह दुबई में रहता है।

विज्ञापन
Married woman found hanging in Kapurthala
मृतका - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

कपूरथला के गांव मुगलचक में एक विवाहित महिला का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से लटकता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ढिलवां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के मायके परिवार ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की को मारकर लटका दिया है। 
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान राजविंदर कौर (32 वर्ष) पत्नी अमनदीप सिंह वासी गांव मुगलचक के रूप में हुई है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत पर सास, ससुर, पति और देवर पर केस दर्ज कर लिया गया है। देवर को राउंडअप कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मृतका राजविंदर कौर के पिता अजमेर सिंह वासी सोढ़ी नगर फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी राजविंदर कौर की शादी लगभग 10 साल पहले कपूरथला के गांव मुगलचक वासी अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। दामाद अमनदीप सिंह दुबई में रहता है। शादी के बाद कई बार ससुराल के लोग (ससुर इंद्रजीत सिंह, सास कुलविंदर कौर और देवर गुरप्रीत सिंह) उसके साथ झगड़ा और मारपीट करते थे। कई बार उनसे राजीनामा भी करवाया था। 27 जुलाई को ससुरालियों ने बेटी के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत 112 पर भी दर्ज करवाई गई। गांव के गणमान्य लोगों ने इस दाैरान राजीनामा करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गांव की सरपंच रणजीत कौर ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में कमरे में देखा तो बेटी पंखे से लटकी हुई थी। ढिलवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल के शवगृह में रखवा दिया है।  


जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि अजमेर सिंह की शिकायत पर पति अमनदीप सिंह, ससुर इंद्रजीत सिंह, सास कुलविंदर कौर और देवर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और देवर को राउंडप कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed