फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married woman died in Abohar murder allegation on her husband and mother-in-law

'ससुरालियों ने पल्लवी को मार डाला': अबोहर में विवाहिता की मौत, पति-सास पर हत्या का आरोप, दो बच्चों की मां थी

Wed, 04 Feb 2026 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Feb 2026 07:42 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में दो बच्चों की मां की मौत की घटना हुई है। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है और हत्या का आरोप मृतका पल्लवी के पति और सास पर लगाया है। 

विज्ञापन
Married woman died in Abohar murder allegation on her husband and mother-in-law
मृतका पल्लवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर शहर के पंजपीर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पल्लवी के तौर पर हुई है। मायकों वालों का कहना है कि ससुरालियों ने पल्लवी की हत्या की है। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पल्लवी के रूप में हुई है, जिसकी करीब आठ वर्ष पहले पंजपीर नगर निवासी गुरप्रीत के साथ शादी हुई थी। पल्लवी दो बेटों की मां थी। मृतका के भाई अजय कुमार निवासी फाजिल्का ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पल्लवी को पति और सास की ओर से मायके से पैसे लाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार इस संबंध में परिवार को अवगत भी कराया गया था।
विज्ञापन


अजय कुमार के अनुसार बुधवार को उनके पिता को सूचना मिली कि पल्लवी की मौत हो गई है। जब परिजन अबोहर पहुंचे तो पल्लवी का शव घर में पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पल्लवी की हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, थाना नंबर-1 के थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed