मोगा में चली ताबड़तोड़ गोलियां: दो दोस्तों पर किए 15 राउंड फायर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, लुधियाना रेफर
मोगा में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायर किए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में ताबड़तोड़ गोलियां चली। घटना मोगा जिले के कस्बा बिलासपुर की है। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे दो मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने बस स्टैंड पर खड़े दो दोस्तों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन वहां हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशएलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ अमना की मौत हो गई। दूसरा घायल 50 वर्षीय गुरमीत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अमनदीप सिंह और गुरमीत सिंह बस अड्डे पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने लगभग 15 गोलियां चलाईं। अमनदीप को 7 से 8 गोलियां लगीं, जिनमें से तीन सीने में और बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में। गुरमीत सिंह के बाजू और टांगों में गोलियां लगीं।
अमनदीप सिंह शादीशुदा था और सात साल के बेटे का पिता था। वह खेतीबाड़ी करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों ने कुछ भी बताने के माना कर दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।