{"_id":"6824626fbf0ca92c820e87cc","slug":"man-dead-body-found-in-kapurthala-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में गतका टीचर का कत्ल: छह दिन से लापता था सोध सिंह, पंजाबी फिल्म में भी किया था काम, इस हालत में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला में गतका टीचर का कत्ल: छह दिन से लापता था सोध सिंह, पंजाबी फिल्म में भी किया था काम, इस हालत में मिला
Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गतका टीचर के तौर पर हुई है। मृतक पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज’ में अभिनय कर चुका है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में पंजाबी फिल्म में अभिनय करने वाले गतका टीचर की हत्या हुई है। हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘गुरु नानक जहाज’ में अभिनय करने वाले गतका टीचर की हत्या से हड़कंप मच गया है। छह दिन से गतका टीचर लापता चल रहा था। बुधवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में उसका शव बरामद मिला। मृतक की पहचान सोध सिंह निवासी गांव सरहाली कंला जिला तरनतारन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक सोध सिंह अकाली एकेडमी धालीवाल बेट व रायपुर पीर बख्शवाला में बतौर गतका टीचर के तौर पर तैनात था। मृतक के परिजनों ने थाना भुलत्थ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सहयोग नहीं दिया। थाना फत्तूढींगा ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि कस्बा फत्तूढींगा-मुंडी मोड़ पर पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार सुबह व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को को सूचित किया गया। इसके बाद मृतक के भाई व पिता ने उसकी पहचान की, जिसके बाद मृतक के भाई जुझार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मृतक ने पंजाबी फिल्म गुरु नानक जहाज है में काम किया था, क्योंकि वह एक गतका टीचर था। उधर, मृतक के भाई जुझार सिंह ने बताया कि सोध की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भुलत्थ में दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं दिया गया। वह अपने स्तर ही भाई की तलाश करते रहे थे।
विधायक खैरा ने की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
विधानसभा भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि सोध सिंह की बुरी तरह खराब हो चुकी लाश मिलने के बारे में जानकर हैरानी हुई। वह जिला तरनतारन के पट्टी के गांव सरहाली कलां से थे। वह हमारे हलके भुलत्थ में अकाल एकेडमी में बतौर गतका इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते थे। हाल ही रिलीज हुई पंजाबी फिल्म गुरु नानक जहाज में काम किया था। उन्होंने सीएम भगवंत मान, डीजीपी पंजाब गौरव यादव व एसएसपी कपूरथला से अपील की है कि इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा दी जाए, नहीं तो ऐसे और निर्दोष लोग अपराधियों का शिकार होते रहेंगे।