फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lawyer kept under house arrest for 14 days and duped of Rs 90 lakh in Bathinda

Punjab: वकील को 14 दिन तक रखा हाउस अरेस्ट और ठग लिए 90 लाख, बेटी से रुपये उधार मांगने पर हुआ खुलासा

Thu, 04 Sep 2025 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

साइबर ठगों ने वकील को 14 दिन तक हाउस अरेस्ट कर उससे 90 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब वकील ने अपनी बेटी से रुपये उधार मांगे तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ। घटना पंजाब के बठिंडा की है। 

विज्ञापन
Lawyer kept under house arrest for 14 days and duped of Rs 90 lakh in Bathinda
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर ठगों ने पंजाब के बठिंडा में एडवोकेट को हाउस अरेस्ट करके उससे 90 लाख रुपये की ठग लिए। शातिरों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर सीनियर एडवोकेट को 14 दिन तक घर पर हाउस अरेस्ट रखा। अधिवक्ता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने की धमकी देकर एडवोकेट के साथ ठगी की गई। फिलहाल थाना साइबर सैल पुलिस ने पीड़ित एडवोकेट की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बठिंडा के 100 फीट रोड नजदीक दशमेश पब्लिक स्कूल निवासी एडवोकेट हरिंदर सिंह ने बताया कि बीती 19 अगस्त 2025 की सुबह जब वह अपने घर पर थे, तो उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। इसके तुरंत बाद, उक्त नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी एएसआई विजय खन्ना बताया और उसे कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच के दौरान यह पता चला है कि इस धोखाधड़ी में आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है। नकली सीबीआई एएसआई ने कहा कि अब सीबीआई के उच्च अधिकारी उनसे वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन


पीड़ित एडवोकेट ने कहा कि इसके बाद उन्हें एक अन्य नंबर से एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की वर्दी में था। उक्त नकली सीबीआई अधिकारी ने एडवोकेट से उनका नाम और पता पूछा, फिर उन्हें अपने आधार कार्ड की एक प्रति भेजने के लिए कहा, जिस पर एडवोकेट ने उन्हें अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी भेज दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि आपके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सीबीआई आपको आपके घर में हाउस अरेस्ट करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी सीबीआई अधिकारी ने कहा कि जब तक हमारी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक आप परिवार के किसी सदस्य या किसी भी व्यक्ति से बात नहीं कर पाएंगे। अगर ऐसा किया तो आपको आपके घर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 19 से 25 अगस्त तक उक्त फर्जी सीबीआई अधिकारी उन्हें कई बार व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए धमकाता रहा। 25 अगस्त को उक्त व्यक्ति ने वकील से बैंक बैलेंस, प्रॉपर्टी और अन्य कीमती सामान की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसे सिक्योरिटी के तौर पर 28 लाख रुपये ट्रांसफर करने होंगे। पीड़ित वकील को लगातार व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए धमकाया गया, जिससे वह डरकर शातिरों के खातों में रुपये ट्रांसफर करता रहा। इस तरह ठगों ने वकील को 19 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक हाउस अरेस्ट रखा और अलग-अलग खातों में 90 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित वकील हरिंदर सिंह ने 25 अगस्त 2025 को आईसीआई बैंक के खाते में 28 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद, ठगों द्वारा बताए गए सिंध बैंक के खाते में 27 अगस्त को 41 लाख रुपये जमा किए गए, जबकि अगले दिन 28 अगस्त को 5.5 लाख रुपये किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद, 29 अगस्त को वकील द्वारा आईसीआई बैंक के खाते में 4 लाख रुपये जमा किए गए और इसी दिन दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसी खाते में 5.5 लाख रुपये और जमा किए गए। इसी प्रकार, 30 अगस्त 2025 को वकील ने अपने खाते से इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि उसी दिन ठगों द्वारा बताए गए ओजैस बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस प्रकार, इन 14 दिनों में 90 लाख रुपये ठग लिए गए


नकली सीबीआई अधिकारी वकील से अभी भी और पैसे मांग रहा था, लेकिन जब वकील ने अपनी बेटी से उधार पैसे मांगे, तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। वकील हरिंदर सिंह ने इस मामले में अपनी बेटी अमनदीप कौर से बात की। जब वह अपने पति के साथ बठिंडा में अपने पिता के वकील के घर पहुंची, तो उसने उन्हें सीबीआई अधिकारियों के साथ हुई चैट दिखाई, जिसके बाद इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद वकील ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने की साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुखवीर कौर ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed