फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Khanna police launched cordon and search operation

Khanna News: खन्ना पुलिस ने कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया, बाजार, गलिय और संवेदनशील इलाके खंगाले

Sun, 16 Nov 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 04:10 PM IST
सार

अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खन्ना पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
Khanna police launched cordon and search operation
लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खन्ना पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन डीएसपी स्तर की देखरेख में किया गया, जिसमें विभिन्न थानों की पुलिस टीमों, क्यूआरटी और पीसीआर स्टाफ ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान बाजारों, गलियों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों में नाकाबंदी कर वाहनों की गहन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, कई लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई और बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई होटलों, ढाबों और किराये के मकानों की भी जांच की, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यह ऑपरेशन जिले में सुरक्षा मजबूत करने, अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। शहर में नशा तस्करी, वारदातों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।

Khanna police launched cordon and search operation
स्कूल के बच्चों के साथ पुलिस मुलाजिम - फोटो : संवाद

खन्ना पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खन्ना पुलिस ने स्थानीय स्कूल में पहुँचकर छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था कि आपात स्थिति या किसी भी परेशानी के समय वे कैसे सुरक्षित रूप से पुलिस या संबंधित विभाग से मदद ले सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को 100/112 नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1091 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सुरक्षा नंबर, और 1073 ट्रैफिक हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि ये नंबर उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं और किसी भी डर, परेशानी, साइबर बुलिंग, स्कूल के बाहर या रास्ते में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत इन नंबरों पर दी जा सकती है।

अधिकारियों ने छात्रों को यह भी समझाया कि अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें, और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता या पुलिस को सूचित करें।

स्कूल प्रबंधन ने खन्ना पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। पुलिस ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया, ताकि बच्चे सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सतर्क बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed