फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   hooliganism in Sultanpur Lodhi court premises

कचहरी परिसर में गुंडागर्दी: तारीख भुगतने आए युवक के दोस्त की कार के शीशे तोड़े, थानेदार व बेटों पर आरोप

Thu, 05 Jun 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 09:19 AM IST
सार

गुंडागर्दी करने वाले युवकों ने ईंटों और विभिन्न हथियारों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी में मौजूद युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। कार चालक युवक गगनदीप सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी गुरु नानक नगर सुल्तानपुर लोधी ने पंजाब पुलिस के एक थानेदार व उसके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
hooliganism in Sultanpur Lodhi court premises
गाड़ी के शीशे तोड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम कार्यालय व कोर्ट परिसर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। कोर्ट में तारीख भुगतने आए एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और उसके दोस्त की कार के शीशे तोड़ दिए। घटना होते ही परिसर में हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। 
विज्ञापन





गुंडागर्दी करने वाले युवकों ने ईंटों और विभिन्न हथियारों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी में मौजूद युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। कार चालक युवक गगनदीप सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी गुरु नानक नगर सुल्तानपुर लोधी ने पंजाब पुलिस के एक थानेदार व उसके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों हरमन चीमा व कशिश के साथ कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए आया था। जहां कुछ युवक हथियारों से लैस होकर बाहर खड़े थे। जब वह गाड़ी को वापस परिसर से बाहर ले जाने लगा तो उक्त हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जमकर गुंडागर्दी की। उधर, थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ितों के बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed