फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four member of Bambiha gang arrested opened fire on police in Barnala

बंबीहा गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार: बरनाला पुलिस पर की फायरिंग, वरना कार सवार बदमाशों से हथियार बरामद

Sun, 24 Aug 2025 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

पंजाब की बरनाला पुलिस को अपराध के मामले में बड़ी सफलता मिली है। लूट की वारदात को अंजाम देने की ताक में बंबीहा गैंग के चार बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नाके पर तैनात पुलिस पर फायरिंग भी की।

विज्ञापन
Four member of Bambiha gang arrested opened fire on police in Barnala
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों शातिर हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार में घूम रहे थे। आरोपियों ने नाके पर तैनात पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियारों के साथ एक वरना कार भी बरामद की। आरोपियों में सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, शर्म सिंह और दीपिक सिंह शामिल हैं। चारों आरोपियों में से मुख्य सरगना सतनाम सिंह, जो बरनाला का रहने वाला है। उसके खिलाफ अपराध और नशा तस्करी के 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं इनमें एक आरोपी हरियाणा और एक दिल्ली का रहने वाला है।  

विज्ञापन


एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंबीहा ग्रुप से जुड़े आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने गांव खुड़ी के पास नाकाबंदी की थी। वहां से गुजर रही एक वरना कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, दो पिस्तौल 32 बोर देसी और दो जिंदा कारतूस और वरना कार बरामद की है। 
विज्ञापन


आरोपी सतनाम सिंह सत्ती के खिलाफ पहले भी 22 से अधिक अलग-अलग नशा और अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं। दिल्ली निवासी शर्म सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ भी मामला दर्ज है। सतनाम सिंह बंबीहा ग्रुप से जुड़ा हुआ है। आरोपी लूटपाट करने के आदी हैं और नशा तस्करी करने वाले गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर उनका रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed