फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five year old child missing in Kapurthala mother expressed suspicion of kidnapping

कपूरथला में बच्चा किडनैप: दही लेने बाजार गया था मिराज, अनजान शख्स ऑटो में ले गया; मां का रो-रोकर बूरा हाल

Mon, 16 Jun 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 06:01 PM IST
सार

कपूरथला में बच्चा किडनैप हुआ है। पांच साल का मिराज अपने मौसी के बेटे के साथ दही लेने बाजार गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Five year old child missing in Kapurthala mother expressed suspicion of kidnapping
पांच साल का मिराज। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में 5 वर्षीय बच्चा संदिघ्ध पस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे की मां ने किडनैपिंग का शक जताया है। मां का अपने लाडले की चिंता सता रही है और उसका रो-रो कर बूरा हाल है। बच्चे की मां की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि गायब हुए बच्चे की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला सुनीला पत्नी सुरिंदर कुमार निवासी मोहल्ला पंडोरी ने दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटियां और 5 साल का बेटा मिराज है। मिराज 13 जून को शाम अपने मासी के लड़के निहाल के साथ बाजार से दही लेने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उसके साथ गए निहाल ने घर आकर बताया कि मिराज को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ऑटो में बिठाकर कहीं ले गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर बेटे की काफी तलाश की। आस-पड़ोस और रिश्तेदारों से भी पूछताछ करते हुए उसको ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सुल्तानपुर लोधी थाना एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत के बाद फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्चे की फोटो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोई भी बच्चे को देखे तो तुरंत नजदीकी थाना में रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed