फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firozpur Drug smuggler beats up brother in law attacks him with sickle

Firozpur: नशा तस्कर ने साले को पीटा, नशा करने और बेचने से रोकने की बात पर किया कस्सी से वार

Wed, 18 Jun 2025 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

जख्मी हालत में साले को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके पति से नशा बिकवाते हैं । जब वह रोकती है तो पति उससे मारपीट करता है। 
 

विज्ञापन
Firozpur Drug smuggler beats up brother in law attacks him with sickle
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिरोजपुर में एक नशा तस्कर ने नशा करने और बेचने से रोकने की बात कहने पर साले को पीट दिया। ममदोट अस्पताल में पीड़िता ने कहा कि उसका पति नशा करता है और नशा बेचता भी है।
विज्ञापन


इस संबंधी उसने अपने मायके से अपने भाई और मां को बुलाया है ताकि वह उसके पति को समझा सके। जब उत्तराखंड से उसका भाई और मां उसके पति को समझाने के लिए फिरोजपुर पहुंचे तो पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर साले को बुरी तरह पीटा और कस्सी से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में साले को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके पति से नशा बिकवाते हैं । जब वह रोकती है तो पति उससे मारपीट करता है। 
विज्ञापन




दूसरी तरफ डीएसपी का कहना है कि उनके पास मामला आया है। वह जांच कर रहे हैं। जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed