फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing at shop in Phagwara

फगवाड़ा में फिर फायरिंग: अब गांव बोहानी के सरपंच की बंद दुकान पर देर रात हुई गोलीबारी, शटर को भेद गई चार गोली

Thu, 16 Oct 2025 09:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 09:03 AM IST
सार

गांव बोहानी के सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान में चार जगह छेद हो रखे थे।  घटना रात 1:06 मिनट की है।

विज्ञापन
Firing at shop in Phagwara
माैके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा में गोलियां चलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब ताजा मामला गांव बोहानी में सामने आया है जहां बुधवार रात को मौजूदा सरपंच की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने छह राउंड फायर किए। चार गोलियां दुकान के शटर को भेद गईं हैं जबकि दो मिस फायर हुई हैं। 
विज्ञापन


गांव बोहानी के सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान में चार जगह छेद हो रखे थे। उन्होंने बताया कि जब दुकान के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो मालूम हुआ कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोग मोटरसाइकिल पर आए तथा उन्होंने दुकान पर फायर किए। 
विज्ञापन




सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना रावलपिंडी पुलिस को दी। थाना रावलपिंडी फगवाड़ा के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गांव बोहानी के सरपंच द्वारा सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने चार राउंड और दो मिस फायर बरामद किए हैं और आगे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना रात 1:06 मिनट की है। उन्होंने बताया कि हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और फायरिंग का कारण भी अभी पता नहीं लग पाया है क्योंकि सरपंच के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed