{"_id":"68bfa6ded14c635dc90ec574","slug":"faridkot-police-has-arrested-two-drug-smugglers-with-12-kg-100-grams-of-heroin-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: 12 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, पाकिस्तान से मंगवाई खेप आगे करनी थी सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: 12 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, पाकिस्तान से मंगवाई खेप आगे करनी थी सप्लाई
Tue, 09 Sep 2025 09:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:33 AM IST
सार
थाना सदर फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्करों ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की एक बड़ी खेप मंगवाई है, जिसे गांव झाड़ीवाला के एक घर छुपाया गया है और उसे आगे सप्लाई किया जाना है।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट पुलिस ने 12 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान फरीदकोट के गांव झाड़ीवाला निवासी सुखप्रीत सिंह और फिरोजपुर निवासी कादर सिंह के रूप में हुई जिन्होंने नशे की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई थी। इसे आगे सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने बताया कि थाना सदर फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्करों ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की एक बड़ी खेप मंगवाई है, जिसे गांव झाड़ीवाला के एक घर छुपाया गया है और उसे आगे सप्लाई किया जाना है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए गांव झाड़ीवाला में इसी गांव के सुखप्रीत सिंह और उसके साथी कादर सिंह फिरोजपुर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।