फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ex army man arrested for leaking army secrets to Pakistan and ISI

रिटायर्ड फौजी ने देश से की गद्दारी: पाक-आईएसआई को दी सेना की खुफिया जानकारी, कश्मीर और सिक्किम में था पोस्टेड

Wed, 09 Jul 2025 09:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Jul 2025 09:46 PM IST
सार

सेना से रिटायर्ड फौजी ने देश के साथ गद्दारी की है। पूर्व सैनिक ने पाक व आईएसआई को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी दी है। आरोपी अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू- कश्मीर और सिकिक्म जैसे संवेदनशील जगहों पर तैनात रह चुका है। 

विज्ञापन
Ex army man arrested for leaking army secrets to Pakistan and ISI
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना का रिटायर्ड फौजी गद्दार निकला। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरि उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी पूर्व फौजी पाकिस्तान और आईएसआई को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। वह अपने सैन्य संपर्कों के जरिए संवेदनशील जानकारी आईएसआई को दे रहा था। एसएसओसी ने पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर उसके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। बता दें आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरि जिला फिरोजपुर के थाना ममदोट के गांव मट्टर उत्तर का रहने वाला है।

विज्ञापन

फिरोजपुर जेल से चला रहा था जासूसी नेटवर्क

एसएसओसी ने बताया कि आरोपी पहले से ही फिरोजपुर जेल में एनसीबी अमृतसर द्वारा 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार होकर बंद था। जेल में रहते हुए उसकी मुलाकात पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों से हुई, जो आईएसआई के लिए काम करते हैं। उनके निर्देश पर आरोपी ने अपने पुराने सेना अनुभव और संपर्कों का गलत इस्तेमाल कर भारतीय सेना की तैनाती, रणनीति, हथियारों की जानकारी और अन्य गोपनीय दस्तावेज इकट्ठा कर आईएसआई तक पहुंचानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में रह चुका है पोस्टेड

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गुरप्रीत सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए जम्मू-कश्मीर और सिक्किम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती के दौरान महत्वपूर्ण सैन्य जानकारियां हासिल की थीं। यही जानकारियां उसने जेल में रहते हुए पाकिस्तानी एजेंटों को भेजीं। वह अपने पुराने सैनिक संपर्कों के जरिए लगातार गोपनीय जानकारी जुटा रहा था। इस मामले में एसएसओसी एसएएस नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और 61(2), तथा ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



आरोपी से उसके नेटवर्क और अब तक वह आईएसआई पाकिस्तान को किस प्रकार की सूचनाएं दे चुका है, उसको लेकर पूछताछ जारी है। वह आईएसआई के किन लोगों के साथ संपर्क में थ और जेल में उसके साथ कौन लोग आईएसआई के एजेंट थे,इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। -रवजोत कौर ग्रेवाल, एआईजी, एसएसओसी, पंजाब पुलिस

यह भी पढ़ें: Punjab: बेवफा निकला प्रेमी, शादी से मुकरा तो युवती ने दे दी जान, युवक के कमरे में आकर मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed