{"_id":"6863dc1372ffd224d309d1d4","slug":"dsp-gunman-arrested-taking-bribe-in-bathinda-one-lakh-rupees-recovered-from-govt-vehicle-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा में DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये, डीएसपी मौके से खिसके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बठिंडा में DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये, डीएसपी मौके से खिसके
Tue, 01 Jul 2025 06:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:31 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में डीएसपी का गनमैन महिला के एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की वर्दी पर घूसखोरी का दाग लगा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत मंगलवार दोपहर बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजकुमार ने जो एक लाख रुपये की राशि रिश्वत के तौर पर ली थी वह डीएसपी की सरकारी गाड़ी से बरामद की गई। जब विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ा तो डीएसपी अपने कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन मामले का पता चलते ही डीएसपी अपने कार्यालय से खिसक गए। इसके चलते उक्त अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है। वहीं, विजिलेंस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता परमजीत कौर निवासी गांव कल्याण सुक्खा ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले थाना नथाना में उसके पति व बेटों के खिलाफ जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त मामला झूठा दर्ज करवाया गया था। इसके चलते एसएसपी को लिखित शिकायत देकर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की जांच शुरू करवाई गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने उक्त मामले की जांच भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा को सौंपी थी। महिला ने बताया कि इस दौरान खुद को डीएसपी का रीडर और प्रिंसिपल सिक्योरिटी अफसर (पीएसओ) बताने वाले आरोपी राजकुमार ने इस केस में उसे बेगुनाह साबित करवाने के लिए डीएसपी के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की बतौर रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ। मंगलवार को पहली किश्त के तौर पर 1 लाख रुपये देने के बाद राजकुमार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस टीम के प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में डीएसपी की कोई भूमिका है, तो उसकी जांच कर आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी आरोपी राजकुमार को पीछे से अपने साथ लेकर आए
सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ने डीएसपी के जिस गनमैन राज कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा है, उसे डीएसपी पीछे से ही अपने साथ लेकर आए थे। वह किसी अन्य जिले से संबंधित है। मामले का पता चलते ही अपने कार्यालय में बैठे डीएसपी रविंदर सिंह तुरंत खिसक गए।