फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   case registered against three in murder case

इंस्टा पर हुआ प्यार बना जानलेवा: प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी को किया अगवा, फिर दे दी माैत

Wed, 04 Dec 2024 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 03:19 PM IST
सार

जी सिंह शादीशुदा था। वह पट्टी के रेस्टोरेंट में काम करता था। इंस्टाग्राम पर जजी की पहचान मानसा निवासी बलविंदर कौर के साथ हुई। दोनों एक-दूसरे को मिलने के लिए फोन पर बातचीत करते रहते थे। रविवार को जजी सिंह काम के बाद घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
case registered against three in murder case
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पट्टी शहर के रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक जजी सिंह को उसकी प्रेमिका बलविंदर कौर ने अपने पति संदीप सिंह और देवर बंटी सिंह से मिलकर अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। शहरी तरनतारन की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सरहाली निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई जजी सिंह शादीशुदा था। वह पट्टी के रेस्टोरेंट में काम करता था। इंस्टाग्राम पर जजी की पहचान मानसा निवासी बलविंदर कौर के साथ हुई। दोनों एक-दूसरे को मिलने के लिए फोन पर बातचीत करते रहते थे। रविवार को जजी सिंह काम के बाद घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी पहले पट्टी में तलाश की।
विज्ञापन


फिर तरनतारन शहर में पहुंचे परिजनों को पता चला कि मलवाई भाषा बोलने वाले कुछ लोग मार्केट कमेटी कार्यालय के पास एक युवक की मारपीट करने के बाद अगवा कर साथ ले गए हैं। सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने पिता व ताया के साथ बाइक पर कस्बा मक्खू के गांव मझ्झावाला की तरफ जा रहे थे। सड़क किनारे जजी सिंह घायल अवस्था में पड़ा था। उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने जजी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहरी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह मुताबिक जजी सिंह का शव कब्जे में लेकर आरोपी बलविंदर कौर, उसके पति संदीप सिंह और देवर बंटी सिंह निवासी मानसा के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed