फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bathinda Two groups clash over old dispute youth opens fire at Government Rajindra College

Bathinda: सरकारी राजिंदरा काॅलेज में यूथ फेस्टिवल में फायरिंग, पुराने विवाद में भिड़े दो गुट; युवक गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

सरकारी राजिंदरा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल चल रहा था। जसदीप सिंह अपने साथियों समेत मंगलवार को सरकारी राजिंदरा कॉलेज में मौजूद था, इसी दौरान कुछ युवक वहां पर आ गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Bathinda Two groups clash over old dispute youth opens fire at Government Rajindra College
जानकारी देते एसपी सिटी नरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के स्थानीय सरकारी राजिंदरा कॉलेज में मंगलवार को युवकों के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक जसदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। 

जानकारी के अनुसार काॅलेज में यूथ फेस्टिवल चल रहा था। जसदीप सिंह अपने साथियों समेत मंगलवार को सरकारी राजिंदरा कॉलेज में मौजूद था, इसी दौरान कुछ युवक वहां पर आ गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जसदीप सिंह ने अपने हथियार से दूसरे गुट पर गोलियां चला दी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई और दहशत फैल गई। हालांकि फायरिंग में कोई जख्मी नही हुआ। पुलिस ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जसदीप सिंह को हिरासत में लेकर उससे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर युवको के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। एक गुट से संबंधित युवक जसदीप सिंह ने अपने हथियार से गोलियां चला दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed