फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Batala police have arrested two shooters from Delhi in murder case

दिल्ली पहुंची बटाला पुलिस: कुलवंत हत्याकांड में शामिल दो शूटर गिरफ्तार, भगवानपुरिया ग्रुप ने ली थी जिम्मेदारी

Thu, 11 Dec 2025 08:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Dec 2025 08:55 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में लगभग दो महीने पहले व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बटाला पुलिस ने दिल्ली से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर जग्गू ग्रुप ने ली थी। 

विज्ञापन
Batala police have arrested two shooters from Delhi in murder case
बटाला पुलिस की हिरासत में दोनों शूटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला पुलिस ने कत्ल के मामलों में नामजद भगोड़े शूटरों को दिल्ली से दबोचा है। यह जानकारी वीरवार को बटाला पहुंचे डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि गैगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के आधीन फिरौती और कत्ल की वारदातों में वांछित आरोपियों को दिल्ली से सैम निवासी गांव तेलियांवाल और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि 12 सितंबर को सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पति कुलवंत सिंह (45) निवासी गांव मूलियांवाल बटाला घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर कुलवंत को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। कुलवंत सिंह ई-रिक्शा चलाता था। 
विज्ञापन


घटना के दिन दोपहर के समय कुलवंत सिंह अपने घर पर था। अचानक बाइक सवार दो युवक घर में घुस आए और आते ही दनादन फायरिंग कर दी। कुलवंत सिंह को कई गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि इस हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया द्वारा ली थी। इसी हत्या की जांच करते हुए इस हत्या के मामले में आरोपी सैम और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल को नामजद किया गया था। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अन्य मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed