फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Attack on police in Pathankot went to catch drug smuggler

पठानकोट में पुलिस पर हमला: नशा तस्कर को पकड़ने गए मुलाजिमों पर बरसाए ईंट-पत्थर, दो कर्मचारी घायल; Video

Mon, 02 Jun 2025 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को पूरे राज्य में चलाया हुआ है। इस दाैरान नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके घर तक गिराए जा रहे हैं। उसके बावजूद नशा तस्करी के मामलों में कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Attack on police in Pathankot went to catch drug smuggler
सीआईए स्टाफ और आरोपी दीपू के बीच होती हाथापाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्करी के नामजद आरोपी को पकड़ने गए सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों पर नशा तस्कर और उसके साथियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बचाव में सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों ने हवाई फायर भी किए। 
विज्ञापन


प्रीत नगर में हुए इस हमले में सीआईए स्टाफ के दो कर्मी घायल हुए हैं। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रीत नगर पठानकोट का रहने वाला आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ दीपू बाट नशा तस्करी के मामले में नामजद है और अभी भी नशे का कारोबार करता है। सीआईए स्टाफ के पांच कर्मचारी एक गाड़ी में सुखबीर को पकड़ने के लिए शनिवार रात करीब 11 बजे प्रीत नगर पहुंचे। वहां पर आरोपी दीपू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठने को बोला तो उसने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सुखबीर और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी सुखबीर को हिरासत में ले लिया। थाना डिवीजन नंबर. 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता राजिंदर कुमार के बयानों पर आरोपी सुखबीर सिंह, केवल भाटरा, सन्नी प्रधान और सेठी समेत 7 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है। 

नशा तस्करों पर काबू के लिए जीपीएस एंक्लेट

पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। बीते दिन डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि पुलिस पहली बार नशा तस्करों पर निगरानी के लिए उन्हें जीपीएस वाले एंक्लेट पहनाएगी। वो कहां जाते हैं और किन लोगों से मिलते हैं और संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस उनपर दबिश भी दे पाएगी।

इस साल अब तक 14,734 नशा तस्कर काबू

पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार 1 मार्च से 31 मई तक तस्करों पर 8,344 एफआईआर दर्ज की हैं और 14,734 नशा तस्करों को काबू किया है। इनमें 13,038 नशा तस्कर और 1696 सूचीबद्ध नशा सप्लायर शामिल हैं। अब तक 586 किलो हेरोइन, 247 किलो अफ़ीम, 14 टन भुक्की, 9 किलो चरस, 253 किलो गांजा, 2.5 किलो आईस, 1.6 किलो कोकीन, 25.70 लाख नशीली गोलियां और 10.76 करोड़ रुपए की ड्रग मनी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed