{"_id":"6935778fbaf5fc845f047310","slug":"8-accused-arrested-with-42000-pregabalin-capsules-and-100-tramadol-tablets-in-abohar-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नशीली गोलियों की तस्करी गिरोह... आठ गिरफ्तार, 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और ट्रामाडोल गोलियों मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: नशीली गोलियों की तस्करी गिरोह... आठ गिरफ्तार, 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और ट्रामाडोल गोलियों मिली
Sun, 07 Dec 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:18 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से हजारों नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की भारी खेप सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल, 100 ट्रामाडोल गोलियां, एक कार और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशीली गोलियों की सप्लाई करता है। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और एसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में नई अनाज मंडी के निकट की गई कार्रवाई में इन युवकों को रंगे हाथ काबू किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य बाहर से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, रमन सिंह उर्फ रवि, अनमोल सिंह, आकाश, राहुल, हरप्रीत सिंह,सर्वेश, अंजुल के रूप में हुई है, जबकि एक युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर जाल का पूरा नेटवर्क खंगाला जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि दवाइयां कहां से आती थीं और किन स्थानों पर सप्लाई की जाती थीं।
विज्ञापन