{"_id":"685ff13f46d240bec8031811","slug":"13-year-old-girl-dies-of-snake-bite-in-khanna-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सांप के काटने से बच्ची की मौत, मां के साथ सो रही थी मासूम, सुबह तक आंगन में घूमता रहा सांप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सांप के काटने से बच्ची की मौत, मां के साथ सो रही थी मासूम, सुबह तक आंगन में घूमता रहा सांप
Sat, 28 Jun 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
सांप के काटने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची रात में मां के साथ सो रही थी। जब सुबह बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं सांप काटने के बाद घर के आंगन में घूमता रहा।
विज्ञापन
सांप के काटने से बच्ची की मौत।
- फोटो : Freepik
विस्तार
पंजाब के खन्ना में सांप के काटने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। सांप ने बच्ची को रात में सोते हुए काट लिया। सुबह जब परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना खन्ना के जीटीवी नगर की है। मृतका की पहचान निकिता के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्ची निकिता परिवार के लोगों के साथ घर पर जमीन लगाए गए बिस्तर पर सो रही थी। सुबह 4 बजे के करीब बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार वालों ने बच्चों को फर्स्ट एड दी, लेकिन बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद वह बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची को सांप के काटने की घरवालों को नहीं थी जानकारी
मृतक निकिता की माता ने बताया कि सुबह 4 बजे बच्ची को उल्टियां होने। उन्होंने घर पर ही बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बात वह बच्ची को अस्पताल ले गए। बच्चों की मां ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो देखा कि घर के बाहर आंगन में सांप घूम रहा था। उन्होंने पास में ही रहने वाले रिश्तेदार को बुलाया। रिश्तेदार ने सांप को मार दिया, लेकिन उनको तब तक पता नहीं चला था कि बच्ची को सांप ने ही काटा है। जब वह बच्ची को अस्पताल लेकर गए तब उन्हें डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को सांप ने काटा है।
विज्ञापन
शरीर में फैल चुका था जहर
सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब बच्ची को हॉस्पिटल लेकर आए तो वह बेहोशी की हालत में थी और उसकी हालत काफी खराब लग रही थी। उन्होंने जब बच्ची को चेक किया तो उसकी उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत सांप के काटने से हुई है। बच्ची को चार से पांच घंटे बाद अस्पताल लाया गया था, जिसके चलते जहर पूरे शरीर में फैल चुका था, जिस वजह से बच्ची की मौत हो गई।