फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Conspiracy to terrorize Punjab hatched under guise of Bangladesh dispute  DGP Gaurav Yadav

पंजाब की शांति पर किसकी नजर: लगातार आ रहीं धमकियों के बीच डीजीपी का खुलासा, बांग्लादेश विवाद का किया जिक्र

Fri, 20 Feb 2026 07:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 07:42 AM IST
सार

पंजाब में लगातार स्कूलों समेत बड़े संस्थानों को उड़ाने की धमकी भरे मेल आ रहे हैं। पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने अब इस बारे में जानकारी दी है।   

विज्ञापन
Conspiracy to terrorize Punjab hatched under guise of Bangladesh dispute  DGP Gaurav Yadav
डीजीपी गाैरव यादव। - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब में सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-बांग्लादेश विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के माध्यम से लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिनकी साइबर सेल गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब में किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 20 जनवरी से अब तक सीमावर्ती राज्य में 10 हजार से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पंजाब में सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली की तुलना में प्रदेश का अपराध दर कम है। तरनतारन सरपंच हत्याकांड का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विदेशों में बैठे अपराधी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध में लपेट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और नशे की खेप रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया गया है। जालंधर एजीटीएफ रेंज की नई इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई, जिसमें 2.5 करोड़ रुपये का आधुनिक उपकरण 500 तरह के ड्रग्स की पहचान में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed