{"_id":"6a6ee0d65cd51e82e5072f11","slug":"cm-saini-punjab-visit-haryana-cm-in-faridkot-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी का पंजाब दौरा: युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक, कहा- हरियाणा में हम करवाते हैं मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी का पंजाब दौरा: युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक, कहा- हरियाणा में हम करवाते हैं मैराथन
Sun, 02 Aug 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, फरीदकोट (पंजाब)
एएनआई, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा आज नशा युवाओं के साथ समाज और परिवारों को कमजोर कर रहा है जिसका असर देश के विकास पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएम सैनी का पंजाब दौरा
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर हैं। वह फरीदपुर जिले के कोटकपुरा में पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाबी संबोधन करते हुए नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा आज नशे से युवा प्रभावित है जिससे परिवार और समाज कमजोर होता है। इससे देश के विकास पर बुरा असर पड़ता है।
उन्होंने कहा पीएम मोदी आज देशभर के युवाओं से नशे को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा हरियाणा में हम नशे से लड़ने के लिए मैराथन का आयोजन करते हैं जिससे युवाओं को एक दिशा मिल सके। उन्होंने कहा नशा विकसित भारत के संकल्प को पीछे की ओर धकेल रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे
विज्ञापन
#WATCH | PM Narendra Modi will launch the "Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan" today.
विज्ञापन
Joining the event in Punjab's Kotkapura, Haryana CM Nayab Singh Saini says, "In a short while, PM Narendra Modi will join this program and speak to all the youth across the… pic.twitter.com/NlVRCpRY3lविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 2, 2026
उन्होंने कहा पीएम मोदी आज देशभर के युवाओं से नशे को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा हरियाणा में हम नशे से लड़ने के लिए मैराथन का आयोजन करते हैं जिससे युवाओं को एक दिशा मिल सके। उन्होंने कहा नशा विकसित भारत के संकल्प को पीछे की ओर धकेल रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे
सीएम सैनी ने फरीदकोट शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गोयल और उनके साथियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा में शामिल हुए डॉ. संजीव गोयल और उनके साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब का दर्द समझने वाले लोग अब भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक नई उम्मीद की किरण देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा समेत देश के जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां विकास तेजी से हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि आप ने नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा करके सत्ता हासिल की थी, लेकिन नशा खत्म करने की बजाय उनके अपने नेता ही विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
मुख्यमंत्री सैनी ने अपनी 19 माह की हरियाणा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर भी हर वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दिन-रात काम किया जाएगा। उन्होंने फार्मेसी भर्ती परीक्षा विवाद में भी आप सरकार पर आरोप लगाए।