फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Nayab Saini said crops are being procured on MSP in Haryana cancer increased due to pesticides in Punjab

CM सैनी बोले: हरियाणा में MSP पर हो रही फसल की खरीद, पंजाब में पेस्टिसाइड से बढ़ा कैंसर, किसानों को जागरूक करे

Tue, 03 Dec 2024 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। सीएम सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में 100 प्रतिशत फसल की खरीद एमएसपी पर करने का एलान किया है।

विज्ञापन
CM Nayab Saini said crops are being procured on MSP in Haryana cancer increased due to pesticides in Punjab
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब हरियाणा की सीमा पर शंभू बॉर्डर पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति समेत 12 मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान छह दिसंबर को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। किसान पैदल ही हरियाणा से होते हुए दिल्ली जाएंगे। किसानों के मार्च को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार रिव्यू मीटिंग की है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। सीएम सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में 100 प्रतिशत फसल की खरीद एमएसपी पर करने का एलान किया है और हम फसलों को एमएसपी पर ही खरीद रहे हैं। पिछले 10 सालों से मोदी सरकार ने एमएसपी बढ़ाई है। सरकार किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा भी दे रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने एक झूठ फैलाया था कि सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद बंद कर देगी। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने बीते 10 वर्षों से एमएसपी को बढ़ाया है। किसानों तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उनकी खराब फसलों का मुआवजा भी मिल रहा है। वहीं कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया, इस पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों को फसल का कितना मुआवजा दिया इसका भी आकलन होना चाहिए। 

सीएम सैनी ने कहा कि मैं किसान भाईयों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे फसलों पर कीटनाशकों का ज्यादा प्रयोग न करें। किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खेती में कीटनाशकों का कम इस्तेमाल करें। पंजाब में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि फसल में खाद और पेस्टिसाइड का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। पेस्टिसाइड से हमें भी नुकसान है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। 


उन्होंने कहा कि मैं सभी संगठनों से अनुरोध करता हूं कि किसानों को इसके बारे में जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने जैविक खेती की बात कही है। उन्होंने आर्गेनिक खेती के लिए अलग बजट का प्रावधान किया है। अगर प्राकृतिक खेती होगी तो किसानों को फसल का भाव भी ज्यादा मिलेगा। क्योंकि लोग बिना खाद और पेस्टिसाइट प्रयोग हुई फसल को खरीदते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed