फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann announces world class university built in Anandpur Sahib in name of Guru Tegh Bahadur Ji

Punjab: सीएम मान का बड़ा एलान, आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी

Tue, 25 Nov 2025 05:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया है। सीएम मान ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी के मौके पर यह घोषणा की है। 

विज्ञापन
CM Mann announces world class university built in Anandpur Sahib in name of Guru Tegh Bahadur Ji
आनंदपुर साहिब में संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया है। उन्होंने यह बड़ी घोषणा मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी ने पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब की धरती से की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गुरु साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित पंजाब सरकार की छोटी सी पहल है। 

विज्ञापन


वहीं आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 350 साल पहले हुई श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पंजाब सरकार पिछले कई महीनों से इस पवित्र मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रही है। पूरे आनंदपुर साहिब की सफाई की गई है। ड्रोन शो और नगर कीर्तन; बहुत सारे इंतजाम किए गए हैं। लेकिन आप कितने भी इंतजाम कर लें, कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। अगर कुछ छूट गया हो तो मैं माफी मांगता हूं। पंजाब सरकार की तरफ से, मान साहिब की तरफ से और मेरे सभी मंत्रियों की तरफ से, अगर कुछ छूट गया हो तो हम माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

CM Mann announces world class university built in Anandpur Sahib in name of Guru Tegh Bahadur Ji
पौधा रोपण करते सीएम मान व उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर और पौधारोपण मुहिम की पौधा लगाकर शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रक्तदान और अंगदान अपने आप में अनोखे और सर्वोत्तम दान होने के कारण सामुदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं, वहीं आने वाले समय में ऑक्सीजन और पानी को बचाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना भी अत्यंत आवश्यक है। यह देखकर बेहद खुशी हुई कि गुरु साहिब जी की बे-मिसाल शहादत से प्रेरणा लेकर युवा रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान में स्वेच्छा से मानवता की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही लोगों को अंग एवं टिश्यू दान की शपथ दिलाई और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान सीएम मान की धर्मपत्नी डॉ. डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ रहीं।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित समागम के समापन समारोह में उपस्थित होना मेरे लिए अनंत सौभाग्य का क्षण था। इस पवित्र धरती पर आकर जो आध्यात्मिक शांति, ऊर्जा और आलौकिक अनुभूति प्राप्त हुई, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव ही नहीं। श्री गुरु साहिब जी के उपदेश हम सभी को सत्य, साहस और मानवता के मार्ग पर सदैव अग्रसर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed